
खरगे के बयान भड़की भाजपा का प्रदर्शन (सोर्स- एक्स)
New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक विवादित बयान को लेकर देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गई है और देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विरोध के इसी क्रम में पटना में कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला भी फूंका गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई इस टिप्पणी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी का राजनीतिक स्तर कितना नीचे गिर चुका है। उन्होंने कांग्रेस को एक स्वतंत्र राजनीतिक दल की बजाय ‘परजीवी’ करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि पूर्व में उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने पर जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया था। अब पीएम के पिता को बीच में लाकर उनका अपमान करने का खामियाजा भी कांग्रेस को भुगतना होगा।
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिवाली मनाने पैतृक घर जा सकेंगे आरोपी
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने खरगे के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उनसे बिना शर्त तुरंत माफी मांगने को कहा है। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को सलाह दी कि वे इस बात पर आत्ममंथन करें कि जनता का कांग्रेस से पूरी तरह भरोसा क्यों उठ चुका है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन एक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष को बोलते समय अपनी उम्र, प्रधानमंत्री के पद की गरिमा और पीएम की उम्र का लिहाज जरूर रखना चाहिए। ऐसी भाषा का प्रयोग राजनीतिक संस्कृति को गिराने जैसा है।
Delhi: BJP State President Harsh Malhotra, along with party leaders, leads a protest outside Congress president Mallikarjun Kharge’s residence over his objectionable remarks against Prime Minister Narendra Modi https://t.co/ZHSDd3OhIX
— IANS (@ians_india) October 26, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बयान को केवल एक व्यक्ति या परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश और लोकतंत्र की गरिमा पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने का पूरा हक है, लेकिन व्यक्तिगत मर्यादा की लक्ष्मण रेखा कभी पार नहीं होनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने इसे कांग्रेस का वैचारिक और राजनीतिक पतन करार दिया।
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार पीएम मोदी का अपमान करते रहे हैं, और अब तो हद पार करते हुए उनके दिवंगत माता-पिता तक को नहीं छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के इन अपमानजनक बयानों को कभी माफ नहीं करेगी।
आगरा में विधवा चाची के घर से गहने और मकान के कागजात गायब, भतीजे पर लगा चोरी का आरोप
इस पूरे विवाद के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे एक वरिष्ठ नेता हैं और उनसे इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस तरह के मामलों में नाराजगी चयनात्मक नहीं होनी चाहिए। मनोज झा ने मांग की कि संसद का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, ताकि सभी राजनीतिक दल इस बात पर खुली चर्चा कर सकें कि आज के दौर में नेता एक-दूसरे के खिलाफ किस स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 26 October 2026, 2:06 PM IST