Dynamite News पहुंचे जस्टिस डीबी भोंसले, युवा पत्रकारों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

जस्टिस डीबी भोसले ने नई दिल्ली में Dynamite News के हेडक्वार्टर का दौरा कर युवा पत्रकारों को निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता का संदेश दिया। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का अहम स्तंभ बताते हुए इसकी मजबूती पर जोर दिया और संस्थान की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 April 2026, 3:09 PM IST

New Delhi: जस्टिस दिलीप बाबासाहेब भोंसले ने नई दिल्ली में Dynamite News के हेडक्वार्टर में युवा पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पत्रकारिता ऐसा पेशा है जिसमें किसी से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मीडिया लोकतंत्र की एक अहम कड़ी है, ठीक उसी तरह जैसे न्यायपालिका। अगर दोनों संस्थाएं मजबूत और स्वतंत्र रहेंगी, तभी लोकतंत्र सही मायनों में काम करेगा।

“चौथा स्तंभ है मीडिया”

भोंसले ने कहा कि मीडिया को अक्सर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है और यह जिम्मेदारी अपने आप में बहुत बड़ी है। उनके मुताबिक, अगर मीडिया निडर और निष्पक्ष बना रहता है, तो वह समाज के लिए सही दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने युवा पत्रकारों को सलाह दी कि वे दबाव में आए बिना सच को सामने लाने का काम करें।

Dynamite News की सराहना

इस दौरान भोसले ने Dynamite News की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में इस प्लेटफॉर्म ने अपनी पहचान बना ली है और अब न्यायपालिका से जुड़े लोग भी इसके काम से वाकिफ हैं। भोंसले ने यह भी कहा कि उन्हें खुद नियमित तौर पर Dynamite News के काम के बारे में जानकारी मिलती रहती है, जो इस संस्थान की विश्वसनीयता को दिखाता है।

Dynamite News पहुंचे जस्टिस डी बी भोंसले

शानदार न्यायिक सफर

जस्टिस दिलीप बाबासाहेब भोंसले का नाम देश के जाने-माने न्यायविदों में शुमार है। वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं और लोकपाल के सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट और कर्नाटक हाई कोर्ट में भी न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है। उनका परिवार भी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहा है। उनके पिता बाबासाहेब भोंसले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

‘The Benevolent Judge’ का जिक्र

हाल ही में उनकी जीवनी The Benevolent Judge भी लॉन्च हुई, जिसमें न्यायपालिका की कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। यह किताब उनके न्यायिक जीवन, फैसलों और अनुभवों को विस्तार से सामने लाती है।

सम्मान और स्वागत का आयोजन

स्मृति-चिह्न भेंट करती वरिष्ठ टीम

Dynamite News पहुंचने पर जस्टिस भोंसले का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मनोज टिबड़ेवाल आकाश जो कि एडिटर-इन-चीफ हैं, उन्होंने पूरी टीम से उनका परिचय कराया और उनके आगमन के लिए आभार जताया। वहीं, चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही, वरिष्ठ टीम जिसमें वेद प्रकाश और सुरेश प्रजापति ने उन्हें Dynamite News की ओर से स्मृति-चिह्न भी भेंट किया।

Location :  New Delhi

Published :  11 April 2026, 3:09 PM IST