Jharkhand IED Blast: झारखंड के चाईबासा में IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल

झारखंड में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, इसी बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 8 August 2025, 2:22 PM IST

Jharkhand: झारखंड में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, इसी बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ जब जवान नक्सलियों के खिलाफ एक अभियान पर जा रहे थे।

घटना के बाद घायल जवानों को सारंडा जंगल से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है, ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की टीम लगातार अभियान चला रही है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। घायल जवानों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज दिया जा रहा है। धमाका उस समय हुआ जब जवान नक्सलियों के खिलाफ एक अभियान पर जा रहे थे।

घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है।

खबर पर अपडेट जारी हैं...

Location : 
  • Jharkhand

Published : 
  • 8 August 2025, 2:22 PM IST