नोएडा में JasCosmos 2026 का भव्य आयोजन: दिल्ली हाईकोर्ट के जजों की मौजूदगी में हुआ शानदार समापन

नोएडा स्थित DME Law School में JasCosmos Chapter II 2026 का सफल आयोजन हुआ, जिसमें 60 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया। एक सप्ताह चले इस राष्ट्रीय विधि उत्सव में मूट कोर्ट, MUN और CSI जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दिल्ली हाईकोर्ट के जजों सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 4:24 PM IST

Noida: नोएडा में कानून की दुनिया का एक ऐसा मंच सजा, जहां देशभर से आए युवा प्रतिभाओं ने अपने हुनर का दम दिखाया। जसकॉसमॉस चैप्टर-II 2026 सिर्फ एक इवेंट नहीं रहा, बल्कि यह भविष्य के वकीलों और कानूनी विशेषज्ञों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर बन गया। पूरे हफ्ते चले इस विधि महोत्सव ने शिक्षा और अनुभव का अनोखा संगम पेश किया।

DME Law School में राष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन

डीएमई लॉ स्कूल द्वारा आयोजित इस विधि उत्सव का उद्घाटन 10 अप्रैल 2026 को हुआ, जो 7 से 12 अप्रैल तक चले सप्ताहभर के कार्यक्रम का हिस्सा था। इस आयोजन में देशभर के 60 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया। जिनमें कई राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय भी शामिल थे।

ये दिग्गज लोग हुए शामिल

इस समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रमेश्वर सिंह मलिक और अधिवक्ता सुमित नागपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हर प्रतियोगिता में दिखा कौशल

इस लॉ फेस्ट में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। जिनमें मूट कोर्ट, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन (CSI), मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN), कॉन्ट्रैक्ट ड्राफ्टिंग, आर्बिट्रल अवॉर्ड राइटिंग और क्लाइंट काउंसलिंग शामिल रही हैं। इन प्रतियोगिताओं का मकसद छात्रों को सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें व्यावहारिक कानूनी कौशल में भी दक्ष बनाना था। प्रतिभागियों ने हर इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

समापन समारोह में भी दिखी दिग्गजों की मौजूदगी

दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश ज्योति सिंह, दिल्ली बार एसोसिएशन की अधिवक्ता एवं कार्यकारी सदस्य वाणी सिंघल और कन्हैया सिंघल जैसी हस्तियों की उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया और छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।

युवा विधि प्रतिभाओं के लिए बना बड़ा प्लेटफॉर्म

जसकॉसमॉस-26 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऐसे आयोजन छात्रों के पेशेवर विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। यह मंच न केवल प्रतियोगिता का अवसर देता है। इसके अलावा बल्कि छात्रों को नेटवर्किंग, अनुभव और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।

Location :  Noida

Published :  15 April 2026, 4:24 PM IST