रोशन हुआ विधि विद्यार्थियों का भविष्य पथ: राजकीय विधि महाविद्यालय में ‘मूट कोर्ट एवं करियर’ पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
भीलवाड़ा के राजकीय विधि महाविद्यालय में ‘मूट कोर्ट एवं करियर’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। राजस्थान उच्च न्यायालय के लीगल रिसर्चर दिलराज सिंह चौहान ने मूट कोर्ट की महत्ता और कानून के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया।