भारतीय पायलट ने बचाई 180 यात्रियों की जान, इजरायली PM नेतन्याहू ने की सराहना

दुबई से इस्राइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार को ऐसा संकट आया, जिसने 174 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। लेकिन भारतीय कैप्टन मछार के साहस और सूझबूझ की बदौलत प्लेन सुरक्षित एयरपोर्ट में उतारा गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 October 2026, 6:14 AM IST

New Delhi: भारतीय कैप्टन की बहादुरी की बदौलत दुबई से 180 यात्री सुरक्षित इजरायल पहुंच गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

नेतन्याहू ने  भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को सच्चा हीरो बताते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को कथित हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली।

उन्होंने यात्रियों और चालक दल की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और साहस से कई लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई।

हो सकती थी बड़ी घटना

गौरतलब है कि बुधवार को दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में अचानक ऐसा वाकया हुआ कि सबकी सांसे अटक गई। आसमान में 34 हजार फीट की ऊंचाई पर 180 मुसाफिरों को ले जा रहा बोइंग 737 विमान के को पायलट ने पायलट पर चाकू से हमला कर दिया और अपने कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन कैप्टन स्मित ने उसके इरादे को नाकाम कर दिया।

पायलट चाकू के वार जख्मी हो गए, उनके शरीर से खून निकल रहा था, लेकिन उन्होंने विमान का कंट्रोल अपने को पायलट को नहीं दिया। अगर ऐसा होता तो दूसरी 9/11 जैसी घटना हो सकती थी।

इजरायल सरकार के अनुसार दूसरा पायलट विमान को क्रैश करवाना चाहता था तभी बाहर बैठे यात्रियों ने दोनों पायलटों के बीच की लड़ाई को देख ली और कॉकपिट को तोड़कर अंदर पहुंचे और दूसरे पायलट को काबू में किया। घटना के बाद FZ1073 दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट को का रास्ता बदलकर उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया।

कौन हैं स्मित मच्छार

स्मित ने जून 2022 में 'फ्लाई दुबई' में 'डायरेक्ट एंट्री कैप्टन' के तौर पर काम शुरू किया था। उन्होंने जून 2011 से 2022 तक लगभग 11 साल 'स्पाइसजेट' के साथ काम किया है।

स्मित 'बोइंग 737' फ्लीट के एक्सपर्ट हैं और सुरक्षा व नियमों के पालन पर खास ध्यान देते हैं। उन्होंने दूसरे पायलटों का मार्गदर्शन भी किया है। उन्होंने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी हासिल की है।

केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS नरेंद्र भूषण बने पर्यावरण सचिव, दिलीप कुमार को भूमि संसाधन विभाग की जिम्मेदारी

नेतन्याहू ने हादसे पर कहा

नेतन्याहू ने इस घटना को बहुत गंभीर सुरक्षा घटना" बताया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने उस पायलट को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया और कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की।

IND vs WI 2nd ODI: वन-डे में भारत की ऐतिहासिक जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

विमान में बड़ी संख्या में इस्राइली यात्री सवार थे। नेतन्याहू ने बताया कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू कर लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने यात्रियों और चालक दल की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और साहस से कई लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

Location :  New Delhi

Published :  1 October 2026, 6:03 AM IST