Today Weather Update: अगले 15 घंटों में बिगड़ेगा देश का मौसम, पहाड़ी राज्यों में अलर्ट, बिहार में फिलहाल हीटवेव का सितम जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में अगले 15 घंटों के भीतर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 June 2026, 7:42 AM IST

New Delhi: देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (NCR) में आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में हीटवेव का कहर, राजस्थान में बिजली गिरने की आशंका

एक तरफ जहां कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, वहीं बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप फिलहाल जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक बिहार के तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी, हालांकि इसके बाद राहत की उम्मीद है। दूसरी ओर, राजस्थान के झुंझुनू और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बारां जिले में अच्छी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

महाराष्ट्र और बंगाल में मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार

महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं। मॉनसून के दक्षिण कोंकण पहुंचने के बाद अब राजधानी मुंबई समेत कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिम बंगाल में मॉनसून की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। IMD ने राज्य के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों के लिए भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जबकि पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर निवासियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

झमाझम बारिश में क्यों झूम उठता है मोर? वजह जानकर अपनी ही पुरानी कहानियों पर होने लगेगा शक!

पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत का हाल

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु के 6 जिलों (नीलगिरि, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी और कन्याकुमारी) में अगले एक सप्ताह यानी 28 जून तक रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Location :  New Delhi

Published :  22 June 2026, 7:42 AM IST