त्योहारों में अब आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट: हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल अब हफ्ते में 3 दिन दौड़ेगी, जानें नया शेड्यूल

Howrah New Delhi Puja Special Train Update: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा। हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन (04052/04051) अब हफ्ते में 1 नहीं बल्कि 3 दिन चलेगी। जानिए नया शेड्यूल और टाइमिंग।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 September 2026, 9:41 AM IST

New Delhi: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा सरप्राइज दिया है। हावड़ा और नयी दिल्ली के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04052/04051) के फेरों में शानदार बढ़ोतरी की गई है।

पहले यह ट्रेन हफ्ते में महज एक दिन (साप्ताहिक) चलती थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा और टिकटों की मारामारी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इसे अब सप्ताह में तीन दिन चलाने का फैसला किया है। इस कदम से त्योहार पर घर जाने वाले लाखों लोगों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी।

जानिए नयी दिल्ली से चलने का शेड्यूल

पूर्व रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 04052 (नयी दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल) 6 अक्तूबर से 29 नवंबर 2026 के बीच सेवा में रहेगी। यह ट्रेन अब हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना होगी।

ट्रेन 8 घंटे 48 मिनट लेट हुई तो यात्री पहुंचा कोर्ट, रेलवे को अब देने होंगे 35 हजार रुपये

फेरों की संख्या में इस इजाफे के बाद यह ट्रेन दिल्ली से कुल 24 फेरे लगाएगी, जिससे त्योहारों के मुख्य दिनों में यात्रियों को सफर की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

हावड़ा से वापसी की तिथियां

वापसी दिशा में, ट्रेन नंबर 04051 (हावड़ा-नयी दिल्ली पूजा स्पेशल) 8 अक्तूबर से 1 दिसंबर 2026 के बीच अपनी सेवाएं देगी। यह ट्रेन हावड़ा स्टेशन से हर गुरुवार, रविवार और मंगलवार को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फेरों में बढ़ोतरी के बावजूद ट्रेन के समय सारणी और ठहराव (स्टॉपेज) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन अपने निर्धारित पुराने समय और स्टॉपेज के साथ ही संचालित होगी।

क्या रात के सफर में ऑन कर सकते हैं ट्रेन की लाइट? सफर से पहले जान लें यह एक नियम, वरना भरना पड़ सकता है भारी दंड

यात्रियों के लिए सुझाव

त्योहारों के सीजन में हावड़ा-दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा मारामारी देखने को मिलती है। ऐसे में फेरे बढ़ने से वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र से समय रहते अपनी सीटों का आरक्षण करा लें।

Location :  New Delhi

Published :  25 September 2026, 9:41 AM IST