गांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरा, 15 लोगों के मलबे में दबने की आशंका

गुजरात के गांधीनगर में बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत में चल रहे काम के दौरान एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में कई मजदूर दब गए। 8 मजदूरों को जिंदा निकाला जा चुका है जबकि करीब 10 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे दबे हुए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 September 2026, 11:24 PM IST

Gandhinagar: गुजरात के गांधीनगर में कुडासन के पास निर्माणाधीन इमारत का स्लैब अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 10-15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

रेस्क्यू आपरेशन जारी

यह हादसा रात 9:15 बजे के पास हुआ। 'बॉस्की द एम्पायर' नाम के एक निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लोहे का एक भारी स्लैब अचानक ढह गया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई मजदूरों के लोहे और मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

गांधीनगर फायर ब्रिगेड की 5 से ज्यादा गाड़ियां और विशेष रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं। लोहे के भारी ढांचे और कंक्रीट को हटाकर फंसे हुए लोगों तक पहुंचने का काम तेजी से किया जा रहा है।

देश का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले वैज्ञानिक को अपनी ही पहचान का सबूत देने का आदेश! जानिए क्या है पूरा मामला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान एक क्रेन गिरने की बात सामने आई है। आशंका है कि क्रेन के गिरने के बाद इमारत की स्लैब का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। हालांकि, हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

15 से अधिक मजदूर दबने का आशंका

हादसे के समय निर्माणाधीन इमारत में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बड़ा स्लैब गिर गया। स्लैब के नीचे करीब 15 मजदूर दब गए। दमकलकर्मी और पुलिस की टीमें मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रही हैं। रेस्क्यू टीम पूरी सावधानी के साथ अभियान चला रही है, ताकि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

IND W vs BAN W: फाइनल के टिकट पर भारत-बांग्लादेश की टक्कर! हरमनप्रीत इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकती हैं दांव

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद निर्माणाधीन इमारत की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन हादसे की वजहों की जांच कर रहा है। निर्माण की गुणवत्ता, मौके पर अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों, क्रेन की स्थिति और उसके संचालन समेत सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। हादसे के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

Location :  Gandhinagar

Published :  9 September 2026, 11:04 PM IST