दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ; किया मुआवजे का ऐलान

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए कार धमाके ने राजधानी को दहला दिया। इस हादसे में कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हैं। घटना के बाद पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 November 2025, 8:44 PM IST
google-preferred

New  Delhi: दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए कार धमाके ने राजधानी को दहला दिया। इस हादसे में कई निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हैं। घटना के बाद पूरे शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा -“दिल्ली में हुई यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पूरे शहर के लिए गहरा सदमा है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है या जो घायल हुए हैं। हम सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को न केवल आर्थिक सहायता देगी, बल्कि उनके इलाज और पुनर्वास की पूरी जिम्मेदारी भी उठाएगी।

व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा: दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क बेनकाब, NIA और NSG जांच में जुटी

सरकार ने घोषित किया राहत पैकेज

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है।

  • मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
  • स्थायी रूप से विकलांग (अक्षम) घायलों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹2 लाख की सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा, सभी घायलों का इलाज दिल्ली सरकार के खर्चे पर कराया जाएगा। उन्हें सरकारी और निजी अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार से तुरंत संपर्क स्थापित किया जाए और मुआवजा राशि शीघ्र जारी की जाए।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और सतर्क मोड पर रखा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्रालय, दिल्ली पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाया गया है। यह केंद्र पीड़ित परिवारों को आवश्यक जानकारी और दस्तावेजी सहायता प्रदान करेगा।

देवरिया रेलवे स्टेशन पर DIG का औचक निरीक्षण, दिल्ली विस्फोट के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

“सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत और बचाव कार्य चौबीसों घंटे जारी हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।” प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने धमाके की जांच के लिए स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 11 November 2025, 8:44 PM IST