
वन विभाग सरायकेला: सड़क जाम(Source: Dynamite News)
Saraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना कुकड़ू ग्राम की है, जहां बीती रात हाथी के हमले में 50 वर्षीय मुनीराम गोराई की मौत हो गई। बताया जाता है कि वे देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुकड़ू प्रखंड के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन हाथियों द्वारा खेत-खलिहान उजाड़े जा रहे हैं और लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
नई दिल्ली: पीएम बोले-गंगा के साथ हमें बह्मपुत्र का भी मिला आशीर्वाद
मौके पर तिरूलडीह थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही “हाथी भगाओ दस्ता” सक्रिय किया जाएगा ताकि गांवों में हाथियों की आवाजाही रोकी जा सके। वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। शेष मुआवजा राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने की बात कही गई है।
Maharajganj: कोल्हुई तिराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, वाहनों की थमी रफ्तार
प्रशासनिक आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि हाथियों के आतंक पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई, तो वे आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Location : Saraikela
Published : 4 May 2026, 11:56 PM IST