
ED की बड़ी कार्रवाई (Img: Pinterest)
New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कथित 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित परिसरों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की निगरानी में की जा रही है। जांच एजेंसी M/s Santosh Overseas Ltd. और उससे जुड़ी कंपनियों के परिसरों की तलाशी ले रही है। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज बैंक धोखाधड़ी के केस पर आधारित है। CBI की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू की और अब संबंधित परिसरों पर छापेमारी कर वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है।
Banda News: मैरिज हॉल में ऐसा क्या हुआ? करंट ने पिता-पुत्र की एक साथ ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस
जांच एजेंसियों के अनुसार, Santosh Overseas Ltd. पर आरोप है कि उसने बैंकों के एक कंसोर्टियम से लगभग 450 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त किया था। आरोप है कि इस ऋण राशि का उपयोग तय उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों में किया गया, जिससे बैंकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसी कथित अनियमितता की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी की जा रही है।
फिलहाल ED की तलाशी और दस्तावेजों की जांच जारी है। एजेंसी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आने वाले दिनों में कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 10:59 AM IST
Topics : bank fraud ED Raid Money Laundering