Banda News: मैरिज हॉल में ऐसा क्या हुआ? करंट ने पिता-पुत्र की एक साथ ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सिटी गार्डन मैरिज हॉल में करंट लगने से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मृतकों की मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 July 2026, 10:31 AM IST
google-preferred

Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिटी गार्डन मैरिज हॉल में अज्ञात कारणों से करंट लगने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि करंट लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

प्रेमपुर गांव के रहने वाले थे दोनों

जानकारी के अनुसार, मृतक गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव के निवासी थे। मृतक पिता शहर के सिटी गार्डन मैरिज हॉल में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। घटना के समय उनका पुत्र भी उनके साथ मौजूद था। इसी दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई।

चंपत राय के इस्तीफे के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राम मंदिर में CEO की एंट्री सिर्फ ‘शो पीस’, कमान अब भी महासचिव के पास

मां की बिगड़ी तबीयत

एक साथ पति और बेटे की मौत की खबर सुनते ही मृतकों की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। परिवार में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यूपी में NPA का बड़ा विस्फोट: एक लाख करोड़ रुपये डूबे, कृषि क्षेत्र में वित्तीय तबाही, 41.73 लाख से अधिक ऋण खाते बंद या डिफॉल्ट

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि करंट किन परिस्थितियों में लगा और क्या इस हादसे में किसी प्रकार की लापरवाही रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Banda

Published :  24 July 2026, 10:29 AM IST

Related News

Advertisement