
शताब्दी समारोह में मनोज टिबड़ेवाल आकाश को मिला सम्मान (IMG: Dynamite News)
New Delhi: नई दिल्ली में आयोजित गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने वरिष्ठ पत्रकार और डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया। सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व CJI डॉ. चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर ऑल वर्ल्ड गायत्री परिवार के प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पांड्या ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह के दौरान डॉ. चिन्मय पांड्या ने पूर्व CJI डॉ. चंद्रचूड़ को गायत्री परिवार की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और आध्यात्मिक अभियानों की जानकारी दी। इसी आयोजन में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश को सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश के हाथों मिला यह सम्मान डाइनामाइट न्यूज़ परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'ऑल वर्ल्ड गायत्री परिवार' के कार्यक्रम में डॉ. चिन्मय पांड्या ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ को गायत्री परिवार की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और आध्यात्मिक अभियानों की जानकारी दी।
#GayatriParivar #DYChandrachud #FormerCJI #CentenaryCelebration #India
@awgpofficial @DrChinmayP— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 2, 2026
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ऑल वर्ल्ड गायत्री परिवार की ओर से शताब्दी समारोह में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर डॉ. चिन्मय पांड्या ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया। समारोह में आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस शताब्दी समारोह का एक खास पल उस समय देखने को मिला, जब देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ ने डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ और वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान के जरिए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया।
डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ और देश के वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में सम्मानित किया
#manojtibrewalaakash #dychandrachud #dynamitenews #gayatripariwar @Manoj_Tibrewal @awgpofficial @DrChinmayP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 2, 2026
डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश को गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की मौजूदगी के बीच सम्मानित किया जाना संस्थान के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के हाथों मिला यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में मनोज टिबड़ेवाल आकाश के योगदान को रेखांकित करता है।
Location : New Delhi
Published : 2 November 2026, 2:31 PM IST