
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से जंतर-मंतर पर मना जीत का जश्न (Img- X)
New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा धांधली को लेकर हफ्तों से डटे छात्रों के लंबे आंदोलन को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफा देते ही प्रदर्शन स्थल पर खुशी का माहौल छा गया।
इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) और छात्र संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमने कर दिखाया!" संगठन ने इसे छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया।
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंपने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया।
अभिजीत दिपके ने कहा, "कौन कहता है कि सरकार में इस्तीफे नहीं होते? युवाओं की ताकत किसी को भी झुका सकती है। ये बादशाह हमारी वजह से ही बने हैं।"
उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। CJP ने मांग रखी है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सारे केस वापस लिए जाएं, आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
फैसले के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। छात्र ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए एक-दूसरे को बधाई देने लगे और चारों तरफ 'इंकलाब जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे गूंज उठे।
Location : New Delhi
Published : 25 July 2026, 2:51 PM IST
Topics : CJP Protest Dharmendra Pradhan Resigns Dharmendra Pradhan Education Minister Sonam Wangchuk