
ब्लास्ट से भीषण आग
Dhanbad News: धनबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां झरिया थाना इलाके के बस्ताकोला में रविवार को एक घर में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। यह घटना बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू स्टेशन के पास हुई। धमाका इतनी तेजी से फैला कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर सोफा गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। घर के मालिक राजू माडवाड़ी गंभीर रूप से झुलस गए। एक अन्य व्यक्ति और एक मवेशी के भी घायल होने की खबर है। आग तेजी से बढ़ती गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना से लोग खौफ में हैं।
विस्फोट होने का कारण
वहीं मिली जानकारी के मुताबक, बताया जा रहा है कि सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण यह घटना घटी। घटना में मकान मालिक राजू मड़वाड़ी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति के भी झुलसने की बात कही जा रही है। वहीं आग की चपेट में आने से एक मवेशी के भी झुलसने की सूचना है।
Gold Price: US-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में तेज उछाल, जानें क्या अभी खरीदना सही रहेगा?
छह गाड़ियां मौके पर पहुंची
घटना स्थल से कुछ ही कदम की दूरी पर इंडियन रसोई गैस की एजेंसी और उसका गोदाम भी मौजूद है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही माइंस रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Location : Dhanbad
Published : 8 March 2026, 3:45 PM IST
Topics : Cylinder blast Dhanbad News Jharia Latest News