
दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम
New Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लंबे समय से झेला रही उमस भरी गर्मी से मंगलवार को राहत मिली। सुबह-सुबह आसमान में छाए घने काले बादल, ठंडी हवाएं और दोपहर में हई तेज बारिश ने राजधानी का मौसम सुहावना बना दिया। मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने न सिर्फ तापमान को कम किया बल्कि आम जनजीवन में भी सुकून भर दिया।
बीते कई दिनों से दिल्लीवासियों को झुलसाती धूप और भारी उमस का सामना करना पड़ रहा था। बिना पंखे या एसी के रहना मुश्किल हो गया था और सड़कों पर निकलना भी परेशानी का सबब बन गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो कि सामान्य से काफी अधिक था।
श्रद्धा, संस्कृति और सख्ती: नंदा देवी यात्रा को लेकर सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार!
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था कि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। इसी के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं की सक्रियता के कारण आया है। इससे दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में भी मौसम परिवर्तन के संकेत मिले हैं।
सितंबर का महीना आमतौर पर मानसून के अंतिम चरण का होता है, लेकिन इस बार राजधानी में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। 29 सितंबर को जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा, वहीं पिछले रविवार (28 सितंबर) को यह 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो पिछले दो वर्षों में सितंबर का सबसे गर्म दिन था।
इससे पहले, 5 सितंबर 2023 को दिल्ली में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था।
Weather Update: देहरादून में उमस की छुट्टी, बारिश से तापमान में गिरावट, जानें ताजा मौसम अपडेट
दिल्ली की हवा में भी मामूली सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार शाम 4 बजे दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 120 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। हल्की बारिश और चलती हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना और बढ़ गई है।
मौसम के इस बदलाव से सबसे ज्यादा राहत दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को मिली है। लोगों ने सुबह-सुबह पार्कों में सैर का आनंद लिया और सड़कों पर भी हल्की चहल-पहल देखी गई।
Location : New Delhi
Published : 30 September 2025, 12:40 PM IST