हिंदी
उत्तराखंड में मानसून का असर कम (सोर्स- इंटरनेट)
Dehradun: उत्तराखंड में मानसून का असर अब लगभग खत्म हो चुका है। राज्य में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में पारा चढ़ गया था, खासकर देहरादून में, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, सोमवार को हुई बारिश ने तापमान में 4 डिग्री की गिरावट ला दी, जिससे दूनवासियों को राहत मिली।
देहरादून का सोमवार का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार के मुकाबले 4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान भी 23.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस बारिश से राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी के कुछ इलाकों में भी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में।
उत्तराखंड में मानसून की वापसी के बाद गर्मी ने मचाई हलचल, देहरादून में 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान
सोर्स- इंटरनेट
राज्य के शहरी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम फिर से शुष्क हो सकता है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
देहरादून में मंगलवार को मौसम की बात करें तो, यहां आसमान साफ़ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल भी विकसित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
Weather Upate: उत्तराखंड में मानसून की विदाई, राज्यभर में बढ़ी उमस और गर्मी
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो पंतनगर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले एक हफ्ते में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे उमस और गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का दौर बढ़ सकता है।
Location : Dehradun
Published : 30 September 2025, 10:40 AM IST