

उत्तराखंड में सितंबर के अंत में मानसून की वापसी के बाद मैदानी इलाकों में अत्यधिक गर्मी बढ़ गई है। देहरादून में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में शुष्क मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी (सोर्स- इंटरनेट)
Dehradun: उत्तराखंड में सितंबर के बाद अब गर्मी का मौसम आ गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवा चलने की संभावना बनी हुई है।
शनिवार को उत्तराखंड के कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, और उधमसिंह नगर में तो यह 37.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले पांच सालों में सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई है।
भारी बारिश के बाद उत्तराखंड में अब उमस भरी गर्मी का सामना, मौसम विभाग ने दी जानकारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड में आगामी दिनों में शुष्क मौसम रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बादल छाए रहने का अनुमान है। रविवार को राज्य के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून, जो उत्तराखंड की राजधानी है, में शनिवार को 35.3 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
सोर्स- इंटरनेट
उत्तराखंड में 20 जून को मॉनसून ने एंट्री की थी, जो 26 सितंबर को वापस चला गया। अगस्त और सितंबर में प्रदेश में अतिवृष्टि (अधिक बारिश) ने काफी तबाही मचाई थी, लेकिन अब मानसून के जाने से प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर शुरू हो गया है। विशेष रूप से, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में इस बदलाव का असर दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तराखंड के पांच जिलों चमोली, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
Weather Upate: उत्तराखंड में मानसून की विदाई, राज्यभर में बढ़ी उमस और गर्मी
शनिवार को राज्य के अन्य प्रमुख शहरों का तापमान
1. पंतनगर: अधिकतम 37.4 डिग्री, न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस
2. मुक्तेश्वर: अधिकतम 25.2 डिग्री, न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस
3. नई टिहरी: अधिकतम 27.2 डिग्री, न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस