Delhi Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अधिसूचना रद्द, अब इन 3 जगहों पर धरना दे सकेंगे प्रदर्शनकारी

दिल्ली में प्रदर्शन स्थल को लेकर बड़ा बदलाव! गृह मंत्रालय की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित करने वाला आदेश रद्द कर दिया है। अब धरना-प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD मैदान को नए स्थानों के रूप में तय किया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 12 October 2026, 2:11 PM IST
New Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन स्थल को लेकर बड़ा बदलाव! गृह मंत्रालय की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित करने वाला आदेश रद्द कर दिया है। अब धरना-प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD मैदान को नए स्थानों के रूप में तय किया गया है। इन स्थानों के लिए संशोधित SOP अलग से जारी की जाएगी।
इस बीच लागू होने वाले ट्रैफिक डायवर्जन भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन जाते हैं। इसी बीच दिल्ली में प्रदर्शन स्थलों को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। इसमें जंतर-मंतर के साथ तीन अन्य मैदान भी अधिकृत किये गए हैं। इस बीच सोमवार को कांग्रेस का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच राजधानी के 30 मार्गों में बदलाव किया गया है। हालांकि, इंटरनेट को सुचारू रूप से चलने देने का निर्णय लिया गया है।

बीते कुछ दिनों से मध्य दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बीच व्यापारिक संगठनों ने भी कॉमर्शियल क्षेत्रों से हटकर किसी ऐसे स्थान पर आंदोलन करने की गुहार लगाई थी, जिससे व्यापार प्रभावित न हो।

Location :  New Delhi

Published :  12 October 2026, 1:45 PM IST