सूट-सलवार में आए कपल को रोकने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ होगी जांच, दिल्ली के संस्कृति मंत्री ने उठाया मुद्दा
दिल्ली के पीतमपुरा के टुबाटा रेस्टोरेंट में एक कपल को सलवार-सूट पहनने के कारण प्रवेश से रोके जाने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने नाराजगी जताई और जांच के निर्देश दिए। रेस्टोरेंट ने माफी मांगी और सफाई दी है।