
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश (Source: Pinterest )
New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। सुबह से कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी रहा, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, लगातार हुई बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। मानसून एक बार फिर तेजी से सक्रिय होने वाला है। यूपी और उत्तराखड के कुछ जिलों में अगले कुछ दिनों में एक बार फिर झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।
बारिश के चलते दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में जलभराव के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी भी बढ़ गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
बारिश के बाद नगर निगम और संबंधित एजेंसियों की टीमें जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गई हैं। कई स्थानों पर पंपों के जरिए पानी निकाला जा रहा है, जबकि ट्रैफिक पुलिस संवेदनशील मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए तैनात है।
UP Weather Update: बस दो दिन और जमकर बरसेंगे बादल, 2 अगस्त से यूपी में कमजोर पड़ जाएगी मानसून की चाल
लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर मौसम का आनंद लेने वालों की भीड़ भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता
Location : New Delhi
Published : 2 August 2026, 3:42 PM IST