
प्रतीकात्मक छवि
New Delhi: दिल्ली से हैरान करने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां रोहिणी में चाकू से गोदकर किशोर को मौत के घाट उतार दिया। लड़की से बातचीत करने से नाराज तीन नाबालिगों ने एक 16 वर्षीय किशोर के पेट व जांघ में चाकू गोदकर हत्या कर दी। जांघ की नस कटने पर ज्यादा खून बहने से किशोर की मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिग आरोपियों को कंझावला थाना पुलिस ने पकड़ा, वहीं तीसरे आरोपी को अपराध शाखा ने दबोच लिया।
पुलिस टीम ने माता चौक वाली गली कराला स्थित घटनास्थल पर पहुंची। जहां सड़क पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस को मृत किशोर का चचेरा भाई मिला, जिसने बताया कि वह घटना का चश्मदीद है। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ 11 वीं कक्षा में पढ़ता था। उसे बृहस्पतिवार शाम 5.45 बजे कुछ लोगों का उसके भाई के साथ झगड़ा होने की जानकारी मिली। वह अपने एक दोस्त अरमान के साथ वहां पहुंचा।
Delhi AQI: GRAP-3 हटते ही बड़ा बदलाव, जानें ऑफिस और स्कूलों की नई गाइडलाइन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान टीम ने मृतक के चचेरे भाई का बयान दर्ज किया। उसने घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अन्य लोगों के साथ झगड़े के बारे में कॉल आने के बाद अपने दोस्त अरमान के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 27 नवंबर को कंझावला पुलिस को अग्रसेन अस्पताल से एक किशोर को चाकू से हमले के बाद भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक किशोर अपने स्वजनों के साथ कराला गांव में रहता था। उसके पिता बिजली कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। वह निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था।
Location : New Delhi
Published : 29 November 2025, 6:21 AM IST
Topics : Delhi delhi crime news murder Police Action Student