
दिल्ली उपचुनाव में बीजेपी की दबदबा
New Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। इन उपचुनावों में बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3 सीटों पर विजय हासिल की, कांग्रेस को 1 वार्ड मिला और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी।
ये उपचुनाव MCD के विभिन्न वार्डों में हुए थे, जिसमें मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट देकर अपनी प्राथमिकता जताई। बीजेपी ने अधिकांश सीटों पर मजबूती दिखाते हुए जीत दर्ज की, वहीं AAP ने भी अपने मजबूत पॉलिटिकल आधार को कायम रखते हुए तीन सीटें अपने नाम की। कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की, जबकि चांदनी महल वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनावी बाजी मारी।
दिल्ली MCD चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत, आप दूसरे व कांग्रेस नंबर तीन पर
Delhi MCD By-Election Results:
Total Seats 121. BJP 7
2. AAP 3
3. Congress 1
4. Independent 1— Dynamite News (@DynamiteNews_) December 3, 2025
1. विनोद नगर (बीजेपी)- सरला चौधरी ने 1769 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
2. द्वारका बी (बीजेपी)- मनीषा देवी ने 9100 वोटों से जीत हासिल की।
3. अशोक विहार (बीजेपी) - वीना असीजा ने 405 वोटों से जीत दर्ज की।
4. ग्रेटर कैलाश (बीजेपी) - अंजुम मंडल ने 4165 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
5. दिंचाऊं कला (बीजेपी) - रेखा रानी ने 5637 वोटों से जीत दर्ज की।
6. चांदनी महल (निर्दलीय) - मोहम्मद इमरान ने 4592 वोटों से जीत हासिल की।
7. मुंडका (AAP) - अनिल ने 1577 वोटों से जीत दर्ज की।
8. संगम विहार ए (कांग्रेस) -सुरेश चौधरी ने 3628 वोटों से जीत हासिल की।
9. शालीमार बाग बी (बीजेपी) - अनीता जैन ने 10101 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
10. दक्षिण पुरी (AAP)- राम स्वरूप कनौजिया ने 2262 वोटों से जीत दर्ज की।
11. चांदनी चौक (बीजेपी) - सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 वोटों से जीत हासिल की।
12. नारायणा (AAP) - राजन अरोड़ा ने 148 वोटों से जीत दर्ज की।
उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि बीजेपी ने दिल्ली MCD में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने में कामयाबी हासिल की है। 7 वार्डों पर जीत दर्ज करने के साथ ही पार्टी ने स्थानीय स्तर पर अपनी लोकप्रियता और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया। वहीं, AAP ने तीन सीटों पर जीत हासिल करके यह संदेश दिया कि पार्टी के पास भी मजबूत आधार है और वह नगर निगम के कामकाज में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कांग्रेस ने केवल एक सीट पर जीत दर्ज की है, जो पार्टी के लिए कमजोर प्रदर्शन माना जा सकता है। वहीं, चांदनी महल वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत ने भी इस चुनावी दौड़ में नए आयाम जोड़ दिए हैं। यह दर्शाता है कि मतदाता केवल राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं रह गए हैं और उन्हें अपने स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवार की कार्यक्षमता भी महत्वपूर्ण लगती है।
दिल्ली MCD चुनाव: प्रचंड बहुमत से तीनों नगर निगमों में बीजेपी की शानदार जीत
विश्लेषकों का कहना है कि इस उपचुनाव से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली की स्थानीय राजनीति में विभिन्न दलों की स्थिति बदलती रहती है। बीजेपी की जीत से यह संकेत मिलता है कि पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में मजबूत संगठनात्मक काम किया है। वहीं, AAP की जीत यह बताती है कि पार्टी के पास शहर के कुछ वार्डों में मजबूत जनसमर्थन है।
इन 12 वार्डों के नतीजों ने यह भी दिखाया कि चुनाव में मतदाता की प्राथमिकताएं और स्थानीय मुद्दों का महत्व कितना बड़ा होता है। वार्डवार मतों के अंतर से यह भी पता चलता है कि जीत और हार के बीच अंतर बेहद कम हो सकता है, जैसे कि नारायणा वार्ड में AAP उम्मीदवार ने केवल 148 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
Location : New Delhi
Published : 3 December 2025, 11:12 AM IST
Topics : AAP bjp Congress Delhi MCD MCD Results