दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या… नौकर पर शक!

दिल्ली के एक पॉश इलाके में हुई सनसनीखेज वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सुरक्षित माने जाने वाले घर के अंदर आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला इतनी भयावह मोड़ पर पहुंच गया?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 April 2026, 1:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी से बुधवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक प्रतिष्ठित परिवार की 22 वर्षीय युवती अपने ही घर में मृत पाई गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है वहीं पुलिस यौन उत्पीड़न की आशंका को भी गंभीरता से जांच रही है।

घर पर अकेली थी छात्रा

मृतका एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी थी और हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी जबकि उसके माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक वारदात हुई।

मंडप सजा था, बस फेरों की थी देर… तभी पहुंची टीम और रुक गई शादी; पढ़ें सनसनीखेज खबर

शारीरिक शोषण की आशंका

जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घर के अंदर से युवती का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के साथ पहले शारीरिक शोषण किया गया हो सकता है और बाद में मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना के समय की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

नौकर पर घूमी शक की सुई

जांच के दौरान शक की सुई एक ऐसे व्यक्ति पर जा रही है जो पहले इस घर में घरेलू नौकर के रूप में काम करता था। जानकारी के अनुसार उसे करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। फिलहाल आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

Delhi Fire Incident: नरेला में जूता फैक्टरी में फिर लगी आग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं युवती के परिवार की स्थिति बेहद दुखद बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  22 April 2026, 1:30 PM IST

Advertisement