हिंदी
New Delhi: दलित निशु आजाद मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। सीजेपी (CJP) और 'कॉकरोच पार्टी' के बैनर तले जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन संसद मार्ग होता हुआ सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंच गया। बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी लगातार निशु और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं।
मामला तब गरमाया जब एक वीडियो सामने आया, जिसमें आरोप लगाया गया कि बीजेपी के एक प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता के साथ मारपीट की गई थी। इस मारपीट का मुख्य आरोप स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और वह खुलेआम घूम रहा है।
मौके पर सौरभ दास और अभिषेक समेत कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। निशु और उनके प्रतिनिधियों ने दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस उचित धाराओं के तहत कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
Location : New Delhi
Published : 4 September 2026, 2:47 PM IST