दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में दुकानें और रेस्टोरेंट्स बंदी के आदेश; NDMC ने क्यों दिया निर्देश, कौन भरेगा नुकसान?

नई दिल्ली नगर निगम के निर्देशों पर देश की राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में दुकानें और रेस्टोरेंट्स बंद करने के आदेश दिये गये हैं। इस आदेश से व्यापारी सकते में आ गये हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 July 2026, 4:32 PM IST

New Delhi: जंतर मंतर पर चल रहे काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन, संसद के मानसून सत्र और मेट्रो के 16 स्टेशन बंद होने के बीच दिल्ली से जुड़ी एक बड़ी खबर है। नई दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने गुरूवार को राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आज गुरूवार शाम को दुकानें और रेस्टोरेंट्स बंद करने के आदेश जारी किये हैं। यह आदेश नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएएशन की अपील के बाद दिया गया है। सीजेपी प्रदर्शन को लेकर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यह आदेश सुरक्षा कारणों से दिया गया है।

NDMC के चैयरमैन के आदेश पर NDTA ने यह अपील जारी की है। इस अपील से व्यापारी सकते में है। कनॉट प्लेस में दुकानों, दफ्तरों और रेस्टोरेंट्स को बंद रखने को कहा गया है।

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएएशन (NDTA) द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह और टेलीफोन पर हुई बातचीत के आधार पर, और कनॉट प्लेस के आस-पास की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया गया है। इस पत्र में आगे लिखा गया है कि यह सख्त निर्देश कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में सभी दुकानें और एस्टैब्लिशमेंट (जिनमें ऑफिस और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं) आज, यानी 23.07.2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं।

पत्र में आगे लिखा गया है कि सभी एस्टैब्लिशमेंट मालिकों/कब्ज़ा करने वालों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और संपत्ति के नुकसान या चोट लगने जैसी घटनाओं से खुद को सुरक्षित रखा जा सके।

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएएशन (NDTA) इस अपील पर कुछ दुकान और रेस्टोरेंट्स मालिकों ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि यह आदेश सुरक्षा के लिये सही हो सकता है लेकिन यह भी सोचना चाहिये कि प्रतिष्ठानों को बंद करने से होने वाले नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

 

Location :  New Delhi

Published :  23 July 2026, 4:24 PM IST