हिंदी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Img: Google)
New Delhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है। उनकी अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। बताया जा रहा है कि यह भर्ती एक माइनर सर्जरी और कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट के लिए की गई है।
सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी को चिकित्सकीय निगरानी में रखने और आवश्यक जांचों के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। हालांकि, इसे गंभीर स्थिति नहीं बताया गया है, लेकिन उनकी उम्र और पहले की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए डॉक्टरों की टीम पूरी सतर्कता बरत रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया पहले से तय चिकित्सा योजना का हिस्सा हो सकती है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। इससे पहले 24 मार्च 2026 की रात उन्हें बुखार और संक्रमण की शिकायत के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम, जिसमें डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरुप बसु शामिल थे, जिन्होंने उनका इलाज किया था। एंटीबायोटिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया था।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया दुख
मार्च में हुए इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखी थी। पूरी मेडिकल टीम की निगरानी में उनका इलाज चला और बाद में उनकी हालत स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उस दौरान भी उनकी सेहत को लेकर राजनीतिक हलकों में चिंता बनी रही थी।
Location : New Delhi
Published : 13 May 2026, 11:35 AM IST