
दिल्ली यमुना के 28 घाटों पर चला मेगा सफाई अभियान फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन यमुना नदी को नई पहचान दिलाने के लिये कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को खास अभियान शुरू किया और यमुना की सफाई को नई रफ्तार दी। बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स के साथ उन्होंने आईटीओ के हथिनी घाट से यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम का आगाज किया।
डाइनामाइट न्यूज़ के साथ प्रवेश वर्मा की खास बातचीत
इस खास मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ के साथ बातचीत में प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना नदी का प्रदूषण मुक्त बनाना उनका पहला लक्ष्य है। इसके साथ ही उन्होंने यमुना की सफाई पर सरकार के एक्शन प्लान की भी पूरी जानकारी दी।
कल तक समझौता, आज सन्नाटा… ससुराल लौटी विवाहिता की फंदे पर मिली लाश, राजीनामे के अगले दिन मचा हड़कंप
यमुना सफाई का यह अभियान 28 घाटों पर
आईटीओ से शुरू हुआ यमुना सफाई का यह अभियान 28 घाटों पर चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, छात्र, सामाजिक संगठन, युवा और पर्यावरण कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रवेश वर्मा द्वारा शुरू किये गये इस अभियान में सुबह से ही यमुना के कई घाटों पर युवाओं, महिलाओं और छात्रों की टोलियां सफाई करती दिखाई दीं।
यमुना को प्रदूषित न करने की अपील
प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान में हिस्सा लिया। पूर्वी दिल्ली स्थित हाथी घाट पर अभियान के दौरान सबसे अधिक गतिविधियां देखने को मिलीं। यहां Parvesh Verma स्वयं सफाई अभियान में खुद शामिल हुए। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ घाट पर फैले कचरे को हटाया और लोगों से यमुना को प्रदूषित न करने की अपील की।
Location : New Delhi
Published : 14 June 2026, 3:20 PM IST