
ममता बनर्जी समेत कई सासंद हिरासत में (Photo Source Internet)
New Delhi: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को दिल्ली के साउथ एवेन्यू से हिरासत में लिए जाने की खबर है। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने किसी भी प्रदर्शनकारी को वहां एकत्र होने की अनुमति नहीं दी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 400 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
Delhi: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिरासत में लिया; उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान 'महिषासुर मर्दिनी' का पाठ किया।
#Delhi @MamataOfficial @DelhiPolice #DynamiteNews https://t.co/rXNUWcjIxF
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 10, 2026
मौके से सामने आए विजुअल में जंतर-मंतर पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। पुलिस की तैनाती और प्रदर्शनकारियों को रोके जाने के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को उस समय हिरासत में लिया, जब वह दिल्ली हाट से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाल रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई को CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि, नेहा बोरा को हिरासत में लेने के संबंध में पुलिस की विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई की जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।
Location : New Delhi
Published : 10 October 2026, 2:41 PM IST
Topics : CJP Protest Delhi Delhi Police Action Jantar Mantar Protest Mamata Banerjee Neha Bora Detained