CJP Protest: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आसूं गैस के गोले दागे, संसद गेट और जंतर मंतर पर भारी तनाव; जानिए बड़े अपडेट

दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद तक निकला CJP का प्रदर्शन अचानक तनाव में बदल गया। आंसू गैस, लाठीचार्ज और बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारियों की तस्वीरों ने माहौल गरमा दिया। आखिर प्रदर्शन के दौरान ऐसा क्या हुआ जिसने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 July 2026, 1:47 PM IST
google-preferred

New Delhi: नई दिल्ली में सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की ओर निकाले गए CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करते हुए संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले लगातार अपील की कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए, लेकिन भीड़ आगे बढ़ रही। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए करीब 20 से 25 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे।

बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी

मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी सड़क पर खड़ी पुलिस की बसों के ऊपर चढ़ गए और हाथों में झंडे लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। संसद की ओर जाने वाले रास्तों पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। मौके पर लगातार घोषणा कर लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jantar Mantar March: डिंपल यादव ने हाथों में थामी तख्तियां, पार्लियामेंट से जंतर मंतर तक निकली पैदल मार्च पर

लाठीचार्ज और हिरासत के बाद और बढ़ा तनाव

जानकारी के अनुसार, जब भीड़ संसद मार्ग के पास पहुंची तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया है। आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन

इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को अपना दो दिन पुराना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनुरोध पर उन्होंने यह फैसला लिया। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने भी कहा कि अस्पताल में भर्ती वांगचुक ने दीपके से स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया।

ये भी पढ़ें- ‘मेरा स्वास्थ्य ठीक, मार्च में जाने दें’, अस्पताल प्रशासन से बोले सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से छुट्टी की मांग की

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा कि उनकी तबीयत अब ठीक है और उन्हें छुट्टी दी जाए ताकि वे संसद मार्च में शामिल हो सकें। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि अगर उन्हें अनुमति मिलती है तो इसके लिए वे अस्पताल प्रशासन के आभारी रहेंगे। हालांकि इस पर अंतिम फैसला अस्पताल प्रशासन की ओर से लिया जाना है।

मेट्रो स्टेशनों पर भी असर

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शुरुआत में दिल्ली मेट्रो के पांच प्रमुख स्टेशन, राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में हालात की समीक्षा के बाद आगे की व्यवस्था तय की गई।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 1:46 PM IST

Related News

Advertisement