Jantar Mantar March: डिंपल यादव ने हाथों में थामी तख्तियां, पार्लियामेंट से जंतर मंतर तक निकली पैदल मार्च पर

संसद के पहले ही दिन सियासत गरमा गई। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संसद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च पर निकलीं, जबकि सदन के अंदर विपक्ष ने कई मुद्दों पर जोरदार हंगामा किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 July 2026, 12:43 PM IST
google-preferred

New Delhi: संसद के मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे और राजनीतिक हलचल के साथ शुरू हुआ। एक ओर संसद के अंदर विपक्षी दलों ने कई अहम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संसद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च कर रही हैं।

सपा सांसदों का यह मार्च कई जनहित के मुद्दों को लेकर किया गया। डिंपल यादव के साथ पार्टी के कई सांसद और कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। मार्च के दौरान नेताओं ने सरकार से विभिन्न मामलों पर जवाब देने की मांग उठाई। संसद से निकलकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ते इस मार्च को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ भी जुटती दिख रही है।

संसद में विपक्ष ने की नारेबाजी

उधर संसद के अंदर भी माहौल काफी गर्म रहा। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हो रहे हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, लेकिन विपक्ष शांत नहीं हुआ। आखिरकार सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें- संसद में युवाओं के मामले पर गुस्साये अखिलेश यादव, बोले- BJP सरकार की तरह नहीं, अहंकार की तरह काम कर रही है

विपक्ष ने नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, इथेनॉल नीति, सोनम वांगचुक से जुड़े मुद्दों समेत कई विषयों पर तत्काल चर्चा की मांग की। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सरकार इन मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है, जबकि ये सीधे जनता से जुड़े सवाल हैं।

ये भी पढ़ें- लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, जानिये पूरा अपडेट

संसद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

संसद के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त दिखाई दी। जंतर-मंतर की ओर होने वाली गतिविधियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए। कई जगह बैरिकेडिंग की गई ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 12:43 PM IST

Advertisement