Live Now

CJP Protest LIVE: दिल्ली की किलेबंदी, सीजेपी प्रोटेस्ट पर उतारू, ध्रुव राठी समेत कई हिरासत में; जगह-जगह जाम

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है। ट्रैफिक डायवर्जन के कारण जगह-जगह जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Updated : 10 October 2026 , 11:46 AM
google-preferred

New Delhi: कथित वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी लेकिन इसके बाद भी सीजेपी प्रोटेस्ट पर उतारू है। बड़े प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है। ट्रैफिक डायवर्जन के कारण जगह-जगह जाम लगा हुआ है, जिससे आम लोगों समेत ऑफिस जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 10 Oct 2026 11:46 AM (IST)

      महुआ मोइत्रा ने CJP नेता को हिरासत में लिये जाने पर जताई कड़ी आपत्ति

      टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डरपोक और दादागीरी करने वाले लोग Cockroach is back को हिरासत में लेने के लिए विमान में घुस आए। उन्होंने इसे भारत के लिए इमरजेंसी जैसी स्थिति करार दिया।

    • 10 Oct 2026 11:38 AM (IST)

      सीजेपी की पॉलिसी डिवीजन हेड मेहर पसरीचा पुलिस हिरासत में

      जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सिटीजंस फार जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) की पॉलिसी डिवीजन हेड मेहर पसरीचा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद से मानवाधिकार संगठनों और कार्यकर्ताओं में चिंता बढ़ गई है।

    • 10 Oct 2026 11:36 AM (IST)

      दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल

      दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है। याचिका में गृह सचिव गोविंद मोहन, पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार और डीएमआरसी चेयरपर्सन डी थारा को पक्षकार बनाया गया है। आरोप है कि यह कदम अदालत के निर्देशों के खिलाफ है।

       

    • 10 Oct 2026 11:15 AM (IST)

      "यह एक घबराई और कमजोर सरकार का डरपोक कदम है" - मनीष सिसोदिया का तीखा हमला

      आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा प्रहार करते हुए सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर इसे एक घबराई और बेहद कमजोर सरकार का शर्मनाक कृत्य बताया है, जो डर के कारण ऐसे तानाशाही कदम उठाने पर मजबूर हो रही है।

    • 10 Oct 2026 11:13 AM (IST)

      "यह तानाशाही है, इंदिरा गांधी ने भी ऐसा नहीं किया था" - सीजेपी नेता अभिजीत दिपके

      सीजेपी नेता अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे खुली तानाशाही करार दिया है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि ऐसा दमनकारी रवैया तो इंदिरा गांधी के शासनकाल में भी देखने को नहीं मिला था। इस बयान ने मौजूदा राजनीतिक हालात में हलचल और बढ़ा दी है।

    • 10 Oct 2026 11:08 AM (IST)

      अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

      दिल्ली की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली पुलिस की एक टीम अचानक आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंच गई। इस घटना के बाद से राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि पुलिस उन्हें कभी भी हिरासत में ले सकती है।

    • 10 Oct 2026 11:06 AM (IST)

      महरौली-गुरुग्राम रोड पर ड्रोन से कड़ी निगरानी: दिल्ली पुलिस की पैनी नजर

      दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन और नेताओं की ताबड़तोड़ हिरासत के बीच दिल्ली पुलिस ने महरौली-गुरुग्राम रोड पर ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू कर दी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, राजीव चौक पर भीड़ और पंखा रोड पर चेकिंग के साथ-साथ पुलिस सुरक्षा और स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।

    • 10 Oct 2026 11:03 AM (IST)

      "आपातकाल सुना था, आज देख रहा हूँ": CJP नेता आशुतोष रांका का बड़ा हमला

      प्लेन के अंदर से हिरासत में लिए गए CJP नेता आशुतोष रांका ने आपातकाल जैसे हालात होने का आरोप लगाया है। उनके साथ अभिजीत दिपके और सौरव दास भी हिरासत में हैं। दिल्ली में एक हज़ार से ज़्यादा प्रोटेस्टर्स हिरासत में लिए जा चुके हैं, जबकि जंतर-मंतर और राजीव चौक पर भारी तनाव बना हुआ है।

    • 10 Oct 2026 11:01 AM (IST)

      "अरेस्ट होने ही आया हूं, धमकी से डरने वाला नहीं": CJP नेता अभिजीत दिपके का तल्ख तेवर

      दिल्ली पहुंचते ही विमान के अंदर हिरासत में लिए गए CJP नेता अभिजीत दिपके ने कहा कि- अरेस्ट होने ही आया हूं और ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हूं। उनके साथ आशुतोष रांका और सौरव दास भी हिरासत में लिये गए हैं।

    • 10 Oct 2026 10:58 AM (IST)

      प्लेन के अंदर हिरासत में CJP नेता: अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास

      दिल्ली पहुंचते ही CJP के बड़े नेताओं को विमान के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया है। कुछ समय पहले फ्लाइट से पहुंचे अभिजीत दीपके के साथ-साथ आशुतोष रांका और सौरव दास भी हिरासत में लिये गए हैं। इससे पहले ध्रुव राठी समेत एक हज़ार से ज़्यादा प्रदर्शनकारी और पंखा रोड पर पाँच संदिग्ध हिरासत में लिए जा चुके हैं।

    • 10 Oct 2026 10:56 AM (IST)

      CJP प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कड़ी, हरियाणा नंबर की गाड़ी से पाँच संदिग्ध हिरासत में

      दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने जनकपुरी की पंखा रोड पर वाहन जांच तेज कर दी है। बसों की तलाशी और पूछताछ के दौरान हरियाणा नंबर की गाड़ी से पाँच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जगह-जगह भारी सुरक्षा बल तैनात है।

    • 10 Oct 2026 10:50 AM (IST)

      जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन शुरू: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़

      दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो चुका है, जिसके चलते राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके को रोके जाने और ध्रुव राठी समेत एक हजार से ज़्यादा प्रोटेस्टर्स के हिरासत में लिए जाने के बावजूद आंदोलन जारी है।

    • 10 Oct 2026 10:49 AM (IST)

      CJP प्रदर्शन से पहले बड़ा झटका: एयरपोर्ट पर रोके गए अभिजीत दिपके

      दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ा झटका देते हुए पुलिस ने अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर रोक लिया है। उधर, प्रदर्शन उग्र होने के बाद ध्रुव राठी समेत एक हज़ार से ज़्यादा प्रोटेस्टर्स को हिरासत में ले लिया गया है। भारी सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन से राजधानी में भीषण जाम लगा हुआ है।

    • 10 Oct 2026 10:47 AM (IST)

      दिल्ली में सीजेपी का उग्र प्रदर्शन: एक हजार से ज्यादा प्रोटेस्टर्स हिरासत में

      दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन उग्र हो गया है। पुलिस ने ध्रुव राठी समेत एक हज़ार से ज़्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। भारी सुरक्षा, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण पूरी राजधानी में भीषण जाम लग गया है।

Location :  New Delhi

Published :  10 October 2026, 10:41 AM IST

Advertisement