CJI Surya Kant Deoghar Visit: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर पहुंचे। एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके दौरे को लेकर देवघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 November 2026, 6:17 PM IST

Deoghar: झारखंड के देवघर में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त (DC) सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण पुष्कर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद सीजेआई सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा

सीजेआई सूर्यकांत का राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने से इनकार, सामने आई यह बड़ी वजह

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायिक प्राधिकरण की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। देवघर में निर्धारित कार्यक्रम पूरा करने के बाद सीजेआई रांची के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर और डीआईजी अंबर लकड़ा समेत कई न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक

सीजेआई के दौरे को देखते हुए देवघर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सुरक्षा कारणों से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्यक्रम के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Deoghar News: CJI सूर्यकांत के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, DC-SP ने किया कोर्ट परिसर का जाना हाल

कोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए विशेष प्रोटोकॉल

सीजेआई के कोर्ट परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने विशेष प्रोटोकॉल तैयार किया है। जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि कोर्ट परिसर में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें प्रशासन की तरफ से अधिकृत किया गया है। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Location :  Deoghar

Published :  2 November 2026, 6:17 PM IST