केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; CBI निदेशक प्रवीण सूद को एक साल का मिला सेवा विस्तार

केंद्र सरकार ने प्रवीण सूद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के निदेशक पद पर एक साल का सेवा विस्तार दे दिया है। जिससे वह अब अगले एक वर्ष तक CBI का नेतृत्व जारी रखेंगे।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 13 May 2026, 9:30 PM IST

New Delhi: केंद्र सरकार ने प्रवीण सूद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के निदेशक पद पर एक साल का सेवा विस्तार दे दिया है। जिससे वह अब अगले एक वर्ष तक CBI का नेतृत्व जारी रखेंगे।

1986 बैच के अनुभवी IPS अधिकारी

प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्हें लंबे प्रशासनिक और पुलिस अनुभव के लिए जाना जाता है। CBI निदेशक बनने से पहले वे कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर कार्यरत रहे हैं।

IIT दिल्ली से की है इंजीनियरिंग

उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में चयन होकर कानून-व्यवस्था और जांच सेवाओं में लंबा करियर बनाया।

CBI में जारी रहेगा नेतृत्व

सेवा विस्तार के साथ अब प्रवीण सूद केंद्रीय जांच एजेंसी में चल रहे कई महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी और नेतृत्व जारी रखेंगे। CBI प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल एक और वर्ष तक प्रभावी रहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  13 May 2026, 9:27 PM IST