BRICS Summit: पुतिन और शी जिनपिंग के दौरे से दिल्ली के होटलों में लगी आग, लुटियंस जोन के प्रीमियम होटल किले में तब्दील

12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ITC Maurya और Taj Palace जैसे 5-स्टार होटल बुक हो चुके हैं। जानिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के रुकने के खास इंतजाम और कमरों का किराया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 September 2026, 11:22 AM IST

New Delhi: 12 और 13 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन के लिए सुरक्षा और लग्जरी का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत 11 सदस्य देशों और 10 पार्टनर देशों के शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं। दुनिया के इन सबसे ताकतवर नेताओं के स्वागत के लिए दिल्ली के लुटियंस जोन के सबसे प्रीमियम होटलों को किले में तब्दील कर दिया गया है।

राष्ट्रपति पुतिन का पसंदीदा आईटीसी मौर्य

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए दिल्ली का मशहूर 'आईटीसी मौर्य' (ITC Maurya) होटल तय किया गया है। यह होटल पुतिन की पहली पसंद रहा है और वे पहले भी भारत दौरे के दौरान यहीं ठहरे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इस होटल के 'एग्जीक्यूटिव क्लब एक्सक्लूसिव' रूम का सामान्य किराया लगभग 20,500 रुपये प्रति रात से शुरू होता है। वहीं, इसके 'रन ऑफ द हाउस' रूम की कीमत 24,000 रुपये और 'आईटीसी वन' (ITC One) कैटेगरी के रूम का किराया करीब 27,000 रुपये प्रति रात तक है।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटेंगे 11 देश, क्या बदलने वाला है दुनिया के व्यापार का खेल? 20 साल बाद सबसे बड़ा इम्तिहान

शी जिनपिंग के लिए ताज पैलेस में शाही इंतजाम

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठहरने की विशेष व्यवस्था चाणक्यपुरी स्थित 'ताज पैलेस' (Taj Palace) होटल में की गई है। इस लग्जरी होटल के 'सुपीरियर रूम' (फॉरेस्ट एंड पूल व्यू) का एक रात का शुरुआती किराया लगभग 22,500 रुपये है।

राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल और खास मेहमानों के लिए 'ताज क्लब रूम' (31,500 रुपये) और 'जूनियर सुइट' (35,000 रुपये प्रति रात) जैसे आलीशान सुइट्स आरक्षित किए गए हैं।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 14 सितंबर तक हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी 24 घंटे पैनी नजर, फुल-प्रूफ प्लान तैयार

3 मंजिलों पर अभेद्य सुरक्षा और बढ़ा किराया

सुरक्षा एजेंसियों के प्रोटोकॉल के तहत कुछ राष्ट्राध्यक्षों के लिए होटल की तीन पूरी मंजिलें (Floors) बुक की गई हैं। राष्ट्राध्यक्षों को सुरक्षा कारणों से नीचे की मंजिल पर रखा जाएगा, जबकि उनका आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ऊपर की मंजिलों में ठहरेगा।

ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली के सभी 5-स्टार होटलों (जैसे लीला पैलेस, ओबेरॉय और ताज मानसिंह) में हाउसफुल जैसी स्थिति है। कमरों की भारी मांग के कारण सामान्य दिनों की तुलना में अन्य 5-स्टार होटलों का शुरुआती किराया भी बढ़कर 40,000 रुपये प्रति रात तक पहुंच गया है।

Location :  New Delhi

Published :  9 September 2026, 11:22 AM IST