45 मिनट की मोदी-पुतिन बैठक में क्या हुआ? BRICS के मंच से निकला बड़ा संदेश

BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में अहम बैठक हुई। करीब 45 मिनट चली इस मुलाकात में भारत-रूस संबंधों, रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद दोनों नेता एक ही कार से इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन पहुंचे।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 September 2026, 6:46 PM IST
google-preferred

New Delhi : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के बीच भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई अहम मुलाकात ने वैश्विक कूटनीति में भारत की भूमिका को फिर सामने ला दिया। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी, रूस-यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट के हालात और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद दोनों नेता एक ही कार से इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन पहुंचे, जिसकी तस्वीरें भी चर्चा में रहीं।

युद्ध खत्म करने के लिए भारत ने दोहराया शांति संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से साफ कहा कि भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने और शांति स्थापित करने के हर प्रयास में सहयोग के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं बल्कि संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है।

भारत लगातार रूस और यूक्रेन दोनों पक्षों के संपर्क में बना हुआ है और तनाव कम करने के लिए राजनयिक प्रयासों का समर्थन कर रहा है। अगस्त 2026 में SCO Summit के दौरान भी पीएम मोदी ने पुतिन से मुलाकात कर दुनिया को युद्ध खत्म करने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया था।

BRICS Summit 2026: मोदी की Global Diplomacy का दिखा असर, रूस-चीन से खाड़ी तक मजबूत हुए रिश्ते

भारत-रूस रिश्तों की समीक्षा

मोदी और पुतिन की बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और तकनीकी सहयोग की भी समीक्षा की गई। दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 24वें भारत-रूस समिट के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया। यह वार्षिक बैठक दोनों देशों के बीच भविष्य की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

BRICS बिजनेस फोरम में पीएम मोदी का आर्थिक संदेश

पुतिन से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS Business Forum को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि BRICS देशों में दुनिया की लगभग आधी आबादी रहती है और ये देश वैश्विक GDP में करीब 40 प्रतिशत योगदान देते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  11 September 2026, 6:46 PM IST

Related News

Advertisement