
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Image: X)
Rajasthan: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा का घमंड राजस्थान में टूट गया। दरअसल, राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Election) में सत्ताधारी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने एक बार जबरदस्त वापसी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है।
राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री भजन लाल के गृह जनपद समेत कई क्षेत्रों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस के सामने भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा के बड़े-बड़े और कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। खुद DIG की पत्नी और मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कुनबा भी हार गया, जो भाजपा से चुनाव लड़े थे।
देखें कौन सी सीट से किसने मारी बाजी
मनोहरथाना की 21 सीटें - कांग्रेस: 5 और भाजपा: 16
भवानीमंडी की 21 सीटें - कांग्रेस: 12 और भाजपा: 9
अकलेरा की 23 सीटें - कांग्रेस: 12, भाजपा 10 और आप: 1
खानपुर की 23 सीटें - कांग्रेस: 12 और भाजपा: 11
बकानी की 17 सीटें - कांग्रेस: 13 और भाजपा: 4
डग की 23 सीटें - कांग्रेस: 18, भाजपा: 4 और निर्दलीय: 1
पिड़ावा की 29 सीटें - कांग्रेस: 17, भाजपा: 11 और निर्दलीय: 1
Location : Rajasthan
Published : 20 November 2026, 5:08 PM IST