सम्राट चौधरी मंत्रीमंडल: पिता की मेहनत का बच्चों को मिला तोहफा

लंबे समय से राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत की एंट्री ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 May 2026, 3:57 PM IST

Bihar: बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 32 मंत्रियों को शपथ दिलवाई। इसमें खास बात यह है कि तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को सम्राट चौधरी ने अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिया है, ये बिहार की राजनीति के लिए बेहद बड़ी बात है।

इन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को बनाया मंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत की एंट्री ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली। वह पहले भी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश मिश्रा को प्रशासनिक अनुभव वाला चेहरा माना जाता है और वे पहले भी कई अहम विभाग संभाल चुके हैं।

बीजेपी के मंत्री

1. केदार गुप्ता
2. मिथिलेश तिवारी
3. रामचन्द्र प्रसाद
4. नंदकिशोर राम
5. शैलेन्द्र कुमार
6. दिलीप जयसवाल
7. विजय सिन्हा
8. राम कृपाल यादव
9. प्रमोद चंद्रवंशी
10. लखेंद्र पासवान
11. संजय सिंह टाइगर
12. रमा निषाद
13. नीतीश मिश्रा
14. अरुण शंकर प्रसाद
15. श्रेयसी सिंह

जेडीयू के मंत्री

1. निशांत कुमार
2. श्वेता गुप्ता
3. बुलो मंडल
4. श्रवण कुमार
5. मदन सहनी
6. लेसी सिंह
7. भगवान सिंह
8. दामोदर रावत
9. सुनील कुमार
10. शीला मंडल
11. रत्नेश सदा
12. जमा खान
13. अशोक चौधरी

LJP(RV) के मंत्री

1. संजय पासवान
2. संजय सिंह

HAM के मंत्री

1. संतोष सुमन

RLM के मंत्री

2. दीपक प्रकाश

Location :  Bihar

Published :  7 May 2026, 3:57 PM IST