Site icon Hindi Dynamite News

“डर की राजनीति नहीं, जनसत्ता की..”, गोविंदगंज में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का BJP पर हमला

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोविंदगंज, पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में जनता की सर्वोच्चता और अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी के समय का उदाहरण देते हुए बताया कि तब लोग निडर होकर अपने हक की मांग करते थे।
Post Published By: Subhash Raturi
Published:
“डर की राजनीति नहीं, जनसत्ता की..”, गोविंदगंज में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का BJP पर हमला

Govindganj, East Champaran: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोविंदगंज में आयोजित एक चुनावी सभा में लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि आज का राजनीतिक माहौल भयपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने में डर का सामना करना पड़ता है।

प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए अपने पिता राजीव गांधी के समय का एक व्यक्तिगत अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह 10-12 साल की थीं, तब उन्होंने अमेठी में एक महिला को अपने पिता को निडर होकर फटकारते हुए देखा। उस महिला ने राजीव गांधी से कहा कि “तुम हमारे प्रधानमंत्री हो, लेकिन तुमने कहा था कि हमारे गाँव में नल (टैप) लगवाओगे, पर अभी तक नहीं लगवाया। हम दोबारा वोट नहीं देंगे।” प्रियंका ने कहा, “वो देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन गाँव की एक महिला ने उन्हें डांटा, उसे डर नहीं था।”

प्रियंका गांधी ने बीपेजी पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने यह उदाहरण देकर वर्तमान राजनीतिक माहौल की तुलना की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपने अधिकारों के लिए बोलते हैं तो उन्हें पुलिस या प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रियंका ने कहा, “अगर आप अपने अधिकारों की मांग करते हैं, तो आपको पता होता है कि पुलिस आपको पीटेगी और प्रशासन आपको चुप करा देगा। वो समय ऐसा नहीं था।”

Bihar Election 2025: भैंस पर बैठा वोटर बना स्टार! वैशाली में केदार यादव का देसी स्टाइल हुआ वायरल

सांसद ने इस दौरान लोकतंत्र की नींव पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की राजनीति की नींव महात्मा गांधी ने रखी थी, जिसमें जनता सर्वोपरि थी। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि लोकतंत्र में सत्ता का मूल उद्देश्य लोगों की सेवा करना है, न कि उन्हें डराना या दबाना।

प्रियंका ने मतदान को बताया जरुरी

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान राज्य में जारी है, इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी लोकतंत्र की असली शक्ति है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह संदेश न सिर्फ कांग्रेस के चुनावी अभियान का हिस्सा है, बल्कि यह लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के मुद्दे को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास भी है।

Bihar Assembly Elections 2025: वोटिंग से पहले क्यों हुई मॉक पोलिंग? जानिए कैसे परखी जाती है EVM की विश्वसनीयता

प्रियंका गांधी के इस भाषण ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है और डर या दमन से उसे दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लोकतंत्र की असली शक्ति जनता में है और उसे अपने हक के लिए हमेशा आवाज उठानी चाहिए।

Exit mobile version