
सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी
Bhabanipur Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त अगर किसी सीट पर सबसे ज्यादा सियासी ताप है, तो वह है भवानीपुर विधानसभा सीट। यहां मुकाबला सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की जंग बन चुका है। एक तरफ टीएमसी की सुप्रीमो Mamata Banerjee हैं तो दूसरी ओर उनके पुराने साथी से कट्टर प्रतिद्वंद्वी बने Suvendu Adhikari। दोनों के बीच मुकाबला इतना कड़ा माना जा रहा है कि नतीजों पर पूरे देश की नजर टिक गई है। सुबह 10:15 बजे Mamata Banerjee भवानीपुर विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं।
टीएमसी का मजबूत किला भवानीपुर
कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट (Vidhan Sabha Seat) लंबे समय से All India Trinamool Congress का गढ़ मानी जाती रही है। 1951 से अस्तित्व में यह सीट दक्षिण कोलकाता का अहम हिस्सा है और हमेशा हाई प्रोफाइल मुकाबलों के लिए जानी जाती है। ममता बनर्जी ने यहां 2011, 2016 और 2021 के उपचुनाव में लगातार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत साबित की है।
2021 का झटका और फिर जोरदार वापसी
साल 2021 में Nandigram से हारने के बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव लड़ा था। इस दौरान टीएमसी के नेता Sobhandeb Chattopadhyay ने सीट खाली कर दी थी। ममता ने इस मौके को भुनाते हुए 58 हजार से ज्यादा वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर वापसी की और यह संदेश दिया कि भवानीपुर अब भी उनका अभेद्य किला है।
2026 में फिर आमने-सामने पुराने प्रतिद्वंद्वी
अब 2026 के चुनाव में तस्वीर एक बार फिर दिलचस्प हो गई है। भाजपा ने इस बार फिर Suvendu Adhikari को मैदान में उतारा है, जो पहले टीएमसी के ही बड़े चेहरे रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच सीधी टक्कर इस सीट को राज्य की सबसे चर्चित सीट बना रही है।
‘मिनी इंडिया’ का गणित करेगा फैसला
भवानीपुर को ‘मिनी इंडिया’ भी कहा जाता है। यहां बंगाली हिंदू, मारवाड़ी, गुजराती, सिख, जैन और मुस्लिम मतदाताओं का बड़ा मिश्रण है। करीब 42% बंगाली हिंदू, 34% गैर-बंगाली हिंदू और 24% मुस्लिम मतदाता इस सीट का सामाजिक समीकरण तय करते हैं। यही जटिल गणित इस बार के चुनाव में जीत-हार की असली कुंजी माना जा रहा है।
Location : West Bengal
Published : 4 May 2026, 8:38 AM IST
Topics : Assembly Election Results 2026 Bhabanipur Election Result 2026 Mamata Banerjee Result on Dynamite News Suvendu Adhikari