हिंदी
असम राज्यसभा के उम्मीदवार तेराश गोवाल्ला और जोगेन मोहन (Img- Internet)
Dispur: भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में असम से दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं तेराश गोवाल्ला और जोगेन मोहन। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। आइए ऐसे में तेराश गोवाल्ला और जोगेन मोहन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
जोगेन मोहन का जन्म 1 नवंबर 1963 को असम के महमोरा के रुकनगांव में हुआ। वे असम विधान सभा के सदस्य हैं और महमोरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में वे हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट में राजस्व और आपदा प्रबंधन, पहाड़ी क्षेत्र विकास, खान और खनिज, ट्रांसपोर्ट और इंडिजिनस एवं ट्राइबल फेथ एंड कल्चर विभागों के मंत्री हैं। मोहन पहले सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
राज्यसभा चुनाव 2026: बिहार से नितिन नवीन संग किसे मिला मौका? पार्टी का दूसरा सरप्राइज फैसला
तेराश गोवाल्ला का जन्म 24 मई 1974 को बोरगुरी, पी.ओ.नवोलिया जिला डिब्रूगढ़ असम में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और 2016 में दुलियाजान निर्वाचन क्षेत्र से असम विधानसभा के लिए चुने गए थे। गोवाल्ला राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनकी राज्यसभा की संभावना चर्चा का विषय बनी हुई है।
असम सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं, क्योंकि संबंधित सदस्यों का छह वर्षीय कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। निर्वाचित उम्मीदवारों का कार्यकाल शपथ ग्रहण के दिन से छह वर्षों तक रहेगा, यानी 2032 तक। एनडीए के पास 12 सीटें हैं, जबकि विपक्ष 25 सीटों पर नियंत्रण रखता है।
चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को इन 37 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे मतों की गिनती की जाएगी। इस चुनाव में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार की सीटों पर भी महत्वपूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।
असम से तेराश गोवाल्ला और जोगेन मोहन की संभावित एंट्री राज्य की राजनीति में नए समीकरण गढ़ सकती है। जोगेन मोहन का अनुभव और गोवाल्ला का सक्रिय विधानसभा रिकॉर्ड भाजपा के लिए राज्यसभा में मजबूत स्थिति सुनिश्चित कर सकता है।
Location : Dispur
Published : 3 March 2026, 5:04 PM IST
No related posts found.