
केजरीवाल पहुंचे राजघाट (Source: google)
New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बुधवार तड़के राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। बापू की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद केजरीवाल ने एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे 'सत्याग्रह' के मार्ग पर डटे रहेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब केजरीवाल ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई में शामिल न होने और इसके बदले सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।
राजघाट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि उनका यह कदम अदालत की अवमानना नहीं है। उन्होंने कहा, "हम अपनी न्याय प्रणाली और अदालतों का हृदय से सम्मान करते हैं। आज अगर हम आजाद हैं और हमें जमानत मिली है, तो वह केवल हमारी न्यायपालिका की वजह से ही संभव हुआ है।"
Patna News: सहायक कुलसचिव सनाउल्लाह खान के घर छापा, जेवरात और संपत्तियों के दस्तावेज बरामद
केजरीवाल ने आगे जोड़ते हुए कहा कि कुछ ऐसी विशेष परिस्थितियां पैदा हो गई हैं, जिनके कारण उन्हें सत्याग्रह का रास्ता चुनना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सोमवार को केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वे न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में चल रहे आबकारी मामले की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे।
Budaun News: 46 दिन बाद फिर शुरू हुआ HP का CBG प्लांट, सुरक्षा और रोजगार के नियमों में बड़ा बदलाव
उन्होंने शक्ति की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे बापू के दिखाए रास्ते पर चलकर सच्चाई की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान मनीष सिसोदिया भी उनके साथ रहे और दोनों नेताओं ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और जेल से बाहर आने के बाद की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
Location : New Delhi
Published : 29 April 2026, 5:31 AM IST