Angul: क्या छुट्टी मांगना बना प्रताड़ना का कारण? एसपी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठी महिला पुलिसकर्मी का सच क्या है?

ओडिशा के अनुगुल जिले में एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने और अनशन पर बैठने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद विभागीय जांच और प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने हस्तक्षेप किया है। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

Updated : 30 April 2026, 5:50 AM IST
google-preferred

Angul: ओडिशा के अनुगुल जिले में पुलिस विभाग की कार्यशैली उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब एक महिला हवलदार सुमित्रा बिस्वाल को न्याय के लिए अपने ही विभाग के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। करीब एक महीने पहले दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज महिला पुलिसकर्मी ने एसपी कार्यालय के सामने मोर्चा खोल दिया, जिससे पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

इस्तीफा और अनदेखी: एक महीने से कार्रवाई का इंतजार

सूत्रों के अनुसार, हवलदार सुमित्रा बिस्वाल ने 30 मार्च 2026 को रिजर्व इंस्पेक्टर गोबिंद महारी और फोर्स सेक्शन ऑफिसर शुभकांत साहू के खिलाफ प्रताड़ना की लिखित शिकायत दी थी। कार्रवाई न होते देख उन्होंने उसी दिन इस्तीफा भी दे दिया था।

Dhar Road Accident: आधी रात को हाईवे पर क्या हुआ था? प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने धार सड़क हादसे पर जताई गहरी संवेदना

हालांकि, एसपी राहुल जैन ने एक वरिष्ठ महिला डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम तो गठित की, लेकिन हवलदार का आरोप है कि एक महीने तक फाइल दबी रही, जिससे उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।

आईजीपी का हस्तक्षेप और आरोपी इंस्पेक्टर पर गाज

मामला बढ़ता देख उत्तर-मध्य रेंज के आईजीपी सत्यब्रत भोई ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने महिला हवलदार को चर्चा के लिए बुलाया और आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया। आईजीपी ने स्वीकार किया कि छुट्टी स्वीकृति में मनमानी की बातें सामने आई हैं।

Pakistan Gas Crisis: सिलेंडर भूल जाइए! अब 1500 रुपये के गुब्बारों से जल रहे पाकिस्तान के चूल्हे,पढ़ें क्या है पूरी खबर

त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजीपी ने रिजर्व इंस्पेक्टर गोबिंद महारी का तबादला कालाहांडी कर दिया है। हालांकि, विभाग का कहना है कि पूर्ण जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Angul

Published :  30 April 2026, 5:50 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement