Andaman Earthquake: अंडमान में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर जानें कितनी रही तीव्रता?

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पास समुद्र में रविवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। इसका केंद्र डिगलीपुर से लगभग 126 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में, सतह से 90 किलोमीटर की गहराई में था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 9 November 2025, 5:41 PM IST

Andaman: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पास रविवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। यह झटके दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र डिगलीपुर से लगभग 126 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित था और यह सतह से करीब 90 किलोमीटर गहराई में आया।

जान-माल की हानि नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप समुद्र के भीतर आया, इसलिए फिलहाल किसी तरह की जान-माल की हानि या सुनामी की आशंका की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

समुद्री इलाकों में हल्के झटकों का बन सकता है कारण

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तीव्रता का भूकंप मध्यम श्रेणी का माना जाता है, जो समुद्री इलाकों में हल्के झटकों का कारण बन सकता है। अंडमान क्षेत्र भूकंपीय रूप से संवेदनशील जोन में आता है, जहां समय-समय पर हलचलें दर्ज की जाती हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

आखिर कौन हैं ये तीन लोग? जिन्होंने MBBS के बाद चुना आतंकवाद का रास्ता, दिल्ली और लखनऊ में होने वाले थे कई बम धमाके

लोगों में दहशत का माहौल

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 12.49° उत्तरी अक्षांश और 93.83° पूर्वी देशांतर पर, 90 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मध्यम दर्ज की गई। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, हालांकि प्रशासन सतर्क है।

एनसीएस ने बताया कि पिछले सप्ताह शनिवार को लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उस समय झटके हेल और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र 36.69° उत्तरी अक्षांश और 75.51° पूर्वी देशांतर पर, 10 किलोमीटर की गहराई में था।

वीवीपैट पर्चियों पर तेज हुई सियासत, चुनावी लापरवाही पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, आयोग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

खतरनाक होते हैं उथले भूकंप

भूवैज्ञानिकों का कहना है कि उथले भूकंप आमतौर पर अधिक खतरनाक होते हैं, क्योंकि इनकी भूकंपीय तरंगें सतह तक तेजी से पहुंचती हैं और अधिक कंपन पैदा करती हैं। इससे इमारतों और संरचनाओं को भारी नुकसान होने का खतरा रहता है। फिलहाल अंडमान प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा जारी है।

Location :  Andaman

Published :  9 November 2025, 1:29 PM IST