सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, अमित शाह बोले- मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा नीति की तारीफ करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति से दुश्मन भारत पर हमला करने से पहले सोचता है। शाह ने आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और ज्वेलरी सेक्टर पर भी बात की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 September 2026, 10:48 AM IST

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा नीति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों का जवाब देने के लिए मोदी सरकार ने जिस तरह के फैसले लिए हैं, उनसे दुश्मन भारत पर हमला करने से पहले कई बार सोचता है। शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सरकार के निर्णायक रुख को सामने रखा।

‘किसने सोचा था पाकिस्तान में घुसकर देंगे जवाब’

अमित शाह ने कहा कि एक समय यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि आतंकवादी हमले का जवाब पाकिस्तान की सीमा के भीतर जाकर दिया जाएगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के फैसले की सराहना की और कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला जिसने कड़े निर्णय लेने का साहस दिखाया।

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर, सरकार की रक्षा नीति का असर दुश्मन पर साफ दिखाई देता है।

12 साल में देश में बड़े बदलाव का दावा

गृह मंत्री ने मोदी सरकार के पिछले करीब 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए आर्थिक बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

अमित शाह के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों के सामने 15 अगस्त 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में दुनिया का नंबर एक देश बनाने का लक्ष्य रखा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात पर जोर

अमित शाह ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुए बदलावों ने देश की अर्थव्यवस्था को गति दी है। उन्होंने PLI योजनाओं और निर्यात को बढ़ावा देने वाली नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का निर्यात लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है।

उन्होंने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के GDP आंकड़ों का भी उल्लेख किया और कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर के साथ भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है।

रिकॉर्ड जीत का दावा, फिर 2024 के प्रदर्शन की चिंता क्यों? कानपुर में बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा टारगेट

धार्मिक और सांस्कृतिक परियोजनाओं का भी जिक्र

अमित शाह ने कहा कि बदलाव केवल अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ के कायाकल्प और महाकाल लोक जैसी परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने ऐसे काम किए हैं, जिनकी लंबे समय तक केवल चर्चा होती रही थी।

MPSC पेपर लीक विवाद: छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अभिजीत दीपके, अब इसके इस्तीफे की मांग तेज

भारत को ग्लोबल ज्वेलरी हब बनाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान शाह ने जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था, समृद्धि और वैश्विक पहचान बढ़ाने में इस क्षेत्र की अहम भूमिका है।

उन्होंने इंडिया डायमंड बोर्ड की पहल को भारत के आत्मविश्वास, कौशल और वैश्विक आकांक्षाओं का प्रतीक बताया। शाह ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भारत रत्न और आभूषणों के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरेगा।

Location :  New Delhi

Published :  14 September 2026, 10:48 AM IST