
Amit Press Confrence Live: गृह मंत्री अमित शाह(Source: Google)
Kolkata: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की बंपर जीत का दावा किया है। शाह ने विश्वास जताते हुए कहा कि पहले चरण की 152 सीटों में से भाजपा 101 सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने बंगाल की जनता के उत्साह और रिकॉर्ड मतदान की सराहना करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में अब परिवर्तन की लहर चल चुकी है।
बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जीता विश्वास मत
अमित शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भय जाने वाला है और भाजपा आने वाली है। बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि ममता दीदी की विदाई का समय आ गया है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कल हुए पहले चरण के चुनाव में लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं की मौजूदगी ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है, जो इस बात का संकेत है कि लोग बिना किसी डर के बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, आईटी स्टॉक लुढ़के
विशेष रूप से, बंगाल में हुए शांतिपूर्ण और भारी मतदान पर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने भी खुशी जाहिर की है। शाह ने इसी भारी वोटिंग को आधार बनाते हुए कहा कि भारी मतदान इस बात का इशारा है कि जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ दोहराया कि आने वाले चरणों में भी भाजपा का यही प्रदर्शन जारी रहेगा और राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
Location : Kolkata
Published : 24 April 2026, 12:21 PM IST