हिंदी
Dadri: दहेज हत्याकांड की एक ऐसी कहानी जो समाज की ऐसी कमी को उजागर कर रहा है, जिसकी भेंट ना जाने कितनी निक्की चढ़ चुकी हैं। केस से जुड़े सभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। निक्की के फरार ससुर के बाद पुलिस ने निक्की के जेठ को सोमवार को दबोच लिया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने पूरे मामले को लेकर डीजीपी से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है, साथ ही केस से जुड़े सभी गवाहों को सुरक्षा देने की मांग की हैं।
पुलिस ने सोमवार को एक बयान में बताया कि आरोपियों की पहचान सतवीर भाटी (55) और रोहित भाटी (28) के रूप में हुई है। इन्हें कासना पुलिस ने एक गुप्त सूचना और मैन्युअल खुफिया जानकारी के आधार पर सिरसा टोल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तारियां अलग-अलग की गईं और दोनों के बीच कुछ समय का अंतर था।
रविवार को आरोपी पति विपिन भाटी और सास दयावती को गिरफ्तार किया गया था। विपिन भाटी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया था जिस पर उसके पैर में गोली लगी। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
निक्की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले मर्सिडीज कार और 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उनकी मांगें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थीं और वे हमसे 36 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। पिता भिकारी सिंह ने कहा, एनकाउंटर होना चाहिए। यह बाबा (योगी आदित्यनाथ) की सरकार है, उनके घर पर भी बुलडोजर चलवाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
परिवार ने निक्की और उनकी बहन कंचन (29) को नौ साल तक सहने पड़े अत्याचारों को याद किया। वर्ष 2016 में, दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी। निक्की की शादी विपिन भाटी से और कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी। पिता ने कहा कि शादी में उन्होंने एक स्कॉर्पियो कार मांगी। हमने उन्हें दे दी, और फिर उन्होंने एक बुलेट मोटरसाइकिल मांगी, जो हमने दे दी। उनकी मांगें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं। इसके बाद उन्होंने हमसे 36 लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए।
Location : Greater Noida
Published : 25 August 2025, 2:04 PM IST
Topics : Dadri Dowry Nikki Murder Case Police Action