प्रख्यात सिविल सेवक आचार्य प्रशांत के साथ ऐसा क्या हुआ? जो नोएडा पुलिस से मांगी सुरक्षा

आचार्य प्रशांत को यूट्यूब हैंडल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। फाउंडेशन ने नोएडा पुलिस से सुरक्षा और साइबर जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 May 2026, 12:11 PM IST

Noida: प्रख्यात सिविल सेवक, लेखक और पूर्व आईएएस अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी उर्फ आचार्य प्रशांत को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद उनके समर्थकों और फाउंडेशन से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है। आरोप है कि एक यूट्यूब हैंडल के माध्यम से आचार्य प्रशांत को बंदूक से हत्या करने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूब हैंडल के जरिए दी गई धमकी

जानकारी के मुताबिक, आचार्य प्रशांत फाउंडेशन की ओर से गौतमबुद्ध नगर पुलिस के डीसीपी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। इसमें बताया गया कि आचार्य प्रशांत लगातार वेदांत, सामाजिक जागरूकता और समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार सार्वजनिक मंचों पर रखते हैं। उनके बेबाक बयानों और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से कई बार कट्टरपंथी और असामाजिक तत्व उन्हें निशाना बनाते रहे हैं।

Police Encounter in Greater Noida: पुलिस ने इनामी बदमाश की ऐसी तोड़ी कमर, पैर में लगी गोली

फाउंडेशन की शिकायत में कहा गया है कि 19 अप्रैल 2026 से जुड़े एक मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर संचालित एक हैंडल के जरिए गंभीर धमकी दी गई। आरोप है कि धमकी देने वाले ने बंदूक का जिक्र करते हुए आचार्य प्रशांत की हत्या करने की बात कही। इसके बाद फाउंडेशन की ओर से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

साइबर सेल से जांच की मांग

डीसीपी को दिए गए पत्र में मांग की गई है कि मामले की जांच साइबर सेल से कराई जाए। साथ ही संबंधित यूट्यूब हैंडल संचालक की पहचान कर उसका आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रेस की जाए। शिकायत में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई है। फाउंडेशन ने पुलिस प्रशासन से यह भी अनुरोध किया है कि आचार्य प्रशांत को सशुल्क पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Noida Fire: देर रात हाईराइज सोसायटी में भयंकर आग, धू-धू कर जली 12वीं मंजिल का फ्लैट

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट और उससे जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Noida

Published :  22 May 2026, 12:11 PM IST