हिंदी
SBI बैंक में CBI की बड़ी रेड
Jharkhand: झारखंड के गोड्डा जिले से एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की डुमरिया शाखा के प्रबंधक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से बैंकिंग सिस्टम में हड़कंप मच गया है। आरोपी पर बीमा क्लेम पास करने और खाते से जुड़े कामों के बदले अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप है।
CBI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह पूरा मामला 31 मई 2026 को दर्ज की गई प्राथमिकी के बाद सामने आया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बैंक मैनेजर ने उनकी दिवंगत माता के नाम पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये के क्लेम को पास करने के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके अलावा, बैंक खाते में मौजूद 35 हजार रुपये की निकासी पर लगी रोक हटाने के लिए भी 17 हजार रुपये अतिरिक्त की मांग की गई थी।
झारखंड में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा; गुप्त सूचना पर ऐसे हुआ भंडाफोड़
इस तरह कुल मिलाकर 77 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी CBI को दी, जिसके बाद एजेंसी ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाने की योजना बनाई।
SBI बैंक में CBI की बड़ी रेड
CBI टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी बैंक मैनेजर को रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान मौके पर मौजूद टीम ने सभी सबूत सुरक्षित कर लिए।
गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी के कार्यालय और आवास पर भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य दस्तावेज और संभावित सबूत जुटाए जा सकें। एजेंसी के अनुसार, आरोपी को जल्द ही धनबाद स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Jharkhand
Published : 2 June 2026, 9:42 PM IST
Topics : Bank Manager Arrest bribery case CBI Godda SBI